CM धामी ने मां शैलपुत्री की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र इस वर्ष 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे सुख-समृद्धि, राष्ट्र की उन्नति और कल्याण का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र के पहले दिन अपने शासकीय आवास पर मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने एडवांस्ड रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से 61 वर्षीय मरीज को फिर से चलने-फिरने में बनाया सक्षम

इस पावन तिथि पर उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो इसे और भी अधिक फलदायक बनाता है। मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ मां आदिशक्ति भगवती की आराधना की और प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *