15 अगस्त को गैरसैंण में ध्वजारोहण करेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वतंत्रता दिवस पर भराड़ीसैण में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 15 अगस्त को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में रहेंगे। इस अवसर पर वह विधानसभा परिसर भराड़ीसैण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत गैरसैण में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।…

